Live
परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च•कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैन्यकर्मियों की मौत•परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च•कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैन्यकर्मियों की मौत•
Tuesday, 20 October 2026
Menu

Ludhiana West Bypoll से पहले Aam Aadmi Party को बड़ा समर्थन, Transport Workers Union और Mahadev Sena के कई नेता हुए शामिल

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महादेव सेना पंजाब के प्रमुख नेता भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि यह साथ आने वाला कारवां लुधियाना वेस्ट की तस्वीर बदल देगा।

ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने जताया भरोसा

पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह भुट्टा ने पार्टी का समर्थन करने की घोषणा की। उनके साथ शाम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास मौडगिल, डिपो अध्यक्ष जगदीप सिंह, डिपो कैशियर अरविंदर सिंह और डिपो सचिव सरबजीत सिंह भी AAP में शामिल हुए।

इन नेताओं ने कहा कि वे अब ईमानदारी और विकास की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं, और आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो जनता के वादे पूरे करती है।

महादेव सेना पंजाब के नेता भी हुए शामिल

इसके अलावा महादेव सेना पंजाब के अध्यक्ष नरेश कपूर (लड्डू) भी अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ शामिल होने वालों में विशाल मल्होत्रा, राज कौशल, अश्विन चावला, देव, प्रिंस, नितीश, गुरमीत बुलारा, भाविश कपूर, संदीप कुमार, सन्नी, अंकुश शर्मा, अनिल शर्मा, बिल्ला, मोनू रूपल, सुनील राज, लखविंदर लक्खी, सिमी चोपड़ा, इकबाल कौर और सुखविंदर कौर शामिल हैं।

नेताओं का स्वागत, AAP ने जताया भरोसा

इस मौके पर AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी मौजूद रहे। सभी ने नए साथियों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनका आना एक सकारात्मक संदेश है।

“लुधियाना वेस्ट को बनाएंगे लुधियाना बेस्ट”

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “हमारा मकसद साफ है – लोगों की भलाई और इलाके का विकास। लुधियाना वेस्ट को लुधियाना बेस्ट बनाएंगे।” उन्होंने जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताकर विधानसभा में भेजें।

अमन अरोड़ा ने विश्वास जताया कि यह उपचुनाव जालंधर उपचुनाव का रिकॉर्ड भी तोड़ेगा। उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी काम करती है, और जो वादा करती है, वो निभाती है।”

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के माहौल में आम आदमी पार्टी को लगातार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन और महादेव सेना जैसे संगठनों का समर्थन मिलने से पार्टी का मनोबल और मजबूत हुआ है। अब देखना यह होगा कि जनता इस विश्वास को वोट में कितना बदलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *