Live
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का बड़ा ऐलान, गुरबाणी की सही जानकारी के लिए AI कंपनियों से करेंगे बातचीत•सीएम भगवंत सिंह मान ने अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन का आप में किया स्वागत•अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, 2 लोग घायल; पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार•
Wednesday, 04 November 2026
Menu

जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 103 करोड़ 30 लाख रुपये है लागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ. वहीं 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया. नरवाना में कई योजनाओं का सीएम ने दिया तोहफाः  नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया. छात्तर में सीवरेज योजना की सीएम ने किया शिलान्यासः  पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने और दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *