Live
BRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांपंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ाबद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग कीमनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें
Monday, 14 September 2026
Menu

Haryana: 5000 साल पुरानी सभ्यता की धरती पर हुआ बड़ा खुलासा, राखीगढ़ी में 20 करोड़ की परियोजनाएं शुरू।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में विश्रामगृह, छात्रावास और कैफेटेरिया शामिल हैं, जो संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र के अंतर्गत बनाए गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, Haryana के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने राखीगढ़ी के इस महत्वपूर्ण स्थल पर आधारित एक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्राम गृह, कैफेटरिया तथा हॉस्टल बनने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तथा विद्यार्थियों को शानदार सुविधाएं मिलेंगी। 17 कमरों वाला रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। हॉस्टल में विद्यार्थियों के ठहरने के लिए 13 डोरमेट्री बनाई गई हैं। इसके अलावा डाइनिंग हॉल की सुविधा भी रहेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यहां खुदाई के दौरान अब तक प्राप्त हड़प्पा कालीन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में हड़प्पा कालीन बच्चों के खिलौने, टैराकोटा छकड़ा गाड़ी का पहिया, दीए, टैरा कोटा मनके, मालाएं इत्यादि वस्तुओं को रखा गया।

पूरे विश्व में भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राखीगढ़ी में 1960 के बाद विभिन्न चरणों में हुई खुदाई के दौरान जो अवशेष मिले हैं, उनसे प्रामाणिक रूप से सिद्ध हो जाता है कि लगभग 8000 वर्ष पूर्व यहां मानव सभ्यता विकसित रूप में निवास कर रही थी। यहां खुदाई में मिले सभ्यता और सभ्यता के विकास के पुख्ता प्रमाण बताते हैं कि पूरे विश्व में भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन है। इसके अलावा, हिसार की ही एक अन्य पुरातात्विक साइट अग्रोहा जहां अभी भी उत्खनन चल रहा है। इन जैसे सभी स्थलों को एकीकृत करके यहां सिंधु सरस्वती की सभ्यता का केंद्र बनाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है और सभी योजनाओं को आगामी दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ने इससे पहले, पुरातात्विक स्थलों का दौरा किया।

सभी कामों को जल्द पूरा किया जाए : शेखावत

मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री ने राखीगढ़ी के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। पुरातात्विक साइटों पर शेड का निर्माण करवाया जाये ताकि उत्खनन कार्य साल के 12 महीने निरंतर चल सके। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए म्यूजियम को पुरातात्विक साइटों के साथ जोड़ा जाए और लाइटिंग, पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *