Live
कोई भी कानून से ऊपर नहीं; हाईकोर्ट के फैसले ने सुखपाल सिंह खैरा का घमंड चूर-चूर किया: बलतेज पन्नूमोदी सरकार ने तेल कंपनियों और अपने पूंजीपति मित्रों के साथ मिलकर भारत की गरीब जनता और किसानों की जेब पर डाला 6.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ: कुलदीप धालीवालPunjab सरकार से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल : हरपाल चीमाभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त कियाकोई भी कानून से ऊपर नहीं; हाईकोर्ट के फैसले ने सुखपाल सिंह खैरा का घमंड चूर-चूर किया: बलतेज पन्नूमोदी सरकार ने तेल कंपनियों और अपने पूंजीपति मित्रों के साथ मिलकर भारत की गरीब जनता और किसानों की जेब पर डाला 6.5 लाख करोड़ रुपए का बोझ: कुलदीप धालीवालPunjab सरकार से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल : हरपाल चीमाभाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नूभीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलानजब ब्लड शुगर 550 तक पहुँचा, परिवार ने आस्था की डोर थामी और भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरक्षक*केजरीवाल की अपील पर CM भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलानPunjab ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया
Friday, 22 May 2026
Menu

Haryana के मंत्री अनिल विज बोले – पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया; आतंकियों को ऐसा ठोका…

Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है, वह केवल ढिंढोरा पीट रहा है और अपनी दहशत बनाकर रखता है। विज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध हार चुका है और उसकी कोई सैन्य ताकत नहीं है।

पहलूगाम हमले के संदर्भ में विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया जाएगा और एक-एक को ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा, वह करके दिखा दिया गया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई 2025 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के विभिन्न ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें लगभग 70 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हुए। पाकिस्तान ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे नागरिकों पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं और पाकिस्तान की शरण में पनप रहे आतंकियों को ऐसा ठोक दिया जाएगा कि दोबारा से इस तरह की हरकत करने के लायक नहीं रहेंगे”। उन्होंने यह कहा कि “पाकिस्तान के साथ हुए हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।

विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है – विज

अलर्ट रहने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “अलर्ट तो रहना पड़ता है उन्होंने कहा कि विश्व की बेहतरीन मजबूत सेनाओं में से भारत की सेना आती है और छोटा सा पाकिस्तान और बार-बार यही रट कर रहा है कि हमारे पास एटमी बम है। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारे बाप हैं हम तुम्हें उड़ने देंगे तभी तो तुम?

हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं?- विज

उन्होंने कहा कि हमने भी एटमी बम रखे हुए हैं, वह कंचे खेलने के लिए नहीं रखे हैं, वह हिसाब किताब बराबर रखने के लिए रखे हुए हैं, लेकिन हमारी नीति है हम पहले नहीं करते है”। उन्होंने कहा कि हमारी नीति है:-

“जो तोको काटा बोए
तोको बोए तो भाला
वह बंदा भी याद करेगा
कि किससे पड़ा है पाला”

पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है – विज

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई दमखम नहीं है पाकिस्तान खाली ढिंढोर्ची है और डिंडोरा पीट रहा हैं और अपनी दहशत बनाकर रखता हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है। पाकिस्तान ने सन 1965,सन 1971 और सन 1999 में कारगिल युद्ध में भी हमसे मार खाई है। उन्होंने कहा कि हमने तीनों युद्ध देखे हैं पाकिस्तान हमसे मुकाबला नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *