Live
पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत•“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान•CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए•पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात•भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए•AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली•पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नू•पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत•“अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान•CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए•पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात•भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए•AAP का बड़ा फैसला, जालंधर कैंट के नए हलका इंचार्ज बने दीपक बाली•पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार की हाई-लेवल मीटिंग में बनेगी नई रणनीति : बलतेज पन्नू•
Friday, 16 October 2026
Menu

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Haryana Weather : हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट

हरियाणा में इन दिनों ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन हो या रात, ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा की चुभन से राहत नहीं मिल रही है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोग पूरे दिन ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं।  

महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, 25 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पलवल जिले में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   आज यानी 26 जनवरी की सुबह प्रदेश का औसत तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला जिले में सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

26 जनवरी को कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने आज 26 जनवरी के लिए प्रदेश में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके चलते सुबह से ही अधिकांश इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली है।  

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसके कारण आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है।   कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक, आज पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है।  

27–28 जनवरी को बारिश और बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, 26 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।   27 जनवरी की बारिश के बाद और 28 जनवरी से हवाओं की दिशा बदलेगी, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और ठंड और तेज हो जाएगी।  

29 से 31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

  • 29–30 जनवरी: मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा
  • 31 जनवरी: उत्तर भारत में ठंड बनी रहेगी, सुबह के समय कोहरे की संभावना रहेगी
  • 1 फरवरी: दिन ठंडा और हवादार रहेगा, सुबह कोहरा छाया रहेगा और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।   वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *