Live
माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू•आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब•मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे”•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•
Saturday, 14 November 2026
Menu

गोरखपुर मकर संक्रांति खिचड़ी मेला: CM योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध मकर संक्रांति खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए गोरक्षपीठ में स्वयं डेरा डाल दिया है।

गुरुवार से शुरू होगा खिचड़ी महापर्व, मंगलवार से शुरू हुई निगरानी

  मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी महापर्व का शुभारंभ गुरुवार को होगा, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम से ही तैयारियों की निगरानी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए वे हर व्यवस्था पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं।

गोरखनाथ मंदिर परिसर का रात्रिकालीन निरीक्षण

  श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने खिचड़ी निवेदन पर्व के दृष्टिगत साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गोरखपुर महोत्सव के समापन के बाद पहुंचे मंदिर

  मंगलवार अपराह्न गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में भाग लिया। इसके पश्चात वे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

खिचड़ी मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

  दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने खिचड़ी मेला की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं।

श्रद्धालुओं से संवाद, बच्चों को दिया आशीर्वाद

  रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद और दुलार भी दिया, जिससे परिसर में अपनत्व और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।
Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *