Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

Gharachon Wrestling Dangal : गांव घराचों में महाकुश्ती दंगल की धूम, विजेता पहलवान को मिला फोर्ड ट्रैक्टर

बाबा फकीरा दास जी के वार्षिक मेले के मौके पर पंजाब के गांव घराचों में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। यह मुकाबला सरपंच दलजीत सिंह घुमाण और ग्राम पंचायत के नेतृत्व में गांव वासियों के सहयोग से करवाया गया। इस खेल महाकुंभ में राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
  इस मौके पर लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी राजबीर सिंह घुमाण और मुख्यमंत्री के निजी सचिव सुखवीर सिंह सुखी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान संगरूर के डिप्टी कमिश्नर राहुल चांबा, आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता और कई संस्थाओं के प्रधान भी मौजूद रहे। इस दंगल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि फर्स्ट फ्लैग (पहली प्रतियोगिता) की कुश्ती जीतने वाले पहलवान को इनाम में फोर्ड ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया गया। इस मुकाबले में भारत के साथ-साथ ईरान के नामी पहलवानों ने भी अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी बिखरा। मशहूर पंजाबी गायक हरजीत हरमन ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे माहौल में रौनक ला दी।
  बता दें कि यह कुश्ती दंगल 23 फरवरी को अच्चोवाल की धरती पर आयोजित किया गया। इस मुकाबले में बेहतरीन पहलवानों ने हिस्सा लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों ने पंजाब के इस पारंपरिक खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *