राजनिती

भाजपा नेता के खेत में हुई गोकशी का पर्दाफाश

Desk

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र के ग्राम पूठरी के जंगल में करीब पाँच दिन पूर्व हुई गोकशी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कटान के औजार और मांस सप्लाई में प्रयुक्त कार बरामद की है।
गौरतलब है कि करीब पाँच दिन पूर्व चन्दोरा पूठरी समपर्क मार्ग पर स्थित भाजपा नेता अशोक सैनी के खेत में दो गोवंशों का कटान किया गया था,जिसके अवशेष बरामद हुए थे। सरकार की सख्त हिदायत के बावजूद भी हुई इस घटना के बाद पुलिस पर इसके खुलासे का दबाव बढ़ गया। सोमवार को करीब पाँच दिन बाद जानी पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए कस्बा सिवाल खास निवासी रिजवान पुत्र रफीक और शाहरुख पुत्र निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। जानी थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मांस काटने के उपकरण, अवैध तमंचे और कारतूस के अलावा मांस सप्लाई में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

Report :- Desk
Posted Date :- 30-11-2020

राजनिती