अपराध

हकीकत या साजिश पार्षद प्रतिनिधि पर दुष्कर्म करने का आरोपी मुकदमा दर्ज

Desk

** रुद्रपुर - यहां पहाड़गंज स्थित कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि अबरार अहमद पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पहाड़गंज के कांग्रेस पार्षद के प्रतिनिधि अबरार पर एक युवती ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि आरोपित पार्षद प्रतिनिधि अबरार अहमद ने इसे एक भाजपा के कार्यकर्ता की साज़िश बताया है। उन्होंने बताया कि भाजपा का एक कार्यकता अयूब अंसारी निगम के चुनावों के समय से उनसे चुनावी रंजिश रखता है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में उसकी सारी कोशिश नाकाम हो गई थी।इस वार्ड से भाजपा को करारी हार मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस और न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने इसे एक षड्यंत्र बताया है। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। *ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट*

Report :- Desk
Posted Date :- 08-06-2023

अपराध