Live
धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं, पेट डॉग चीची बाबा से भी मिलवाया•India Hockey Champions: जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियन बना भारत•मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•
Friday, 06 November 2026
Menu

Congress को अब पंजाबी ‘सांप-नेवला’ दिखने लगे? – प्रितपाल सिंह बलियावाल

पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता Rana K. P. Singh द्वारा पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता Pritpal Singh Baliawal ने इसे “घटिया और आपत्तिजनक” करार दिया।

बलियावाल ने कहा कि पंजाबियों की तुलना सांप और नेवले से करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि “राणा जी पर भी लगता है संगत का असर हो गया है।”

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा समय-समय पर दलितों, सिखों और पंजाबियों को लेकर की गई टिप्पणियां उनकी नफरत भरी सोच को उजागर करती हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या अब पार्टी पंजाबियों को सांप और नेवला समझने लगी है?

बलियावाल ने कहा कि कांग्रेस “मोहब्बत की दुकान” जैसे नारे लगाती है, लेकिन उसके नेताओं के बयान समाज में विभाजन और वैमनस्य फैलाने वाले हैं।

उन्होंने मांग की कि राणा के.पी. सिंह तुरंत अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि आगामी बजट में ऐसे नेताओं के “इलाज” के लिए विशेष प्रावधान किया जाए, जिनकी सोच जनता को आहत कर रही है।

इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *