Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

CM पंजाब आज से मुंबई के दौरे पर:उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर भी जाएंगे

पंजाब के CM भगवंत मान मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें पंजाब में निवेश का न्योता देंगे। उम्मीद है कि इस दौरान कई एमओयू (MoU) भी साइन होंगे। मार्च महीने में ही पंजाब सरकार बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोग्राम करवाने जा रही है। इन सबके पीछे कोशिश यही है कि पंजाब में निवेश को बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। ताकि 2027 की राह आसान हो।

महाराष्ट्र के दिवंगत के घर जाएंगे

सीएम मान पूरी तैयारी के साथ मुंबई जा रहे हैं। उनकी टीम ने दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर रखी हैं। इस दौरान वे महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर आज मुंबई में उनके परिवार से मुलाकात कर दुख साझा करेंगे।

पंजाब सीएम मुंबई में कारोबारियों से मीटिंग करते हुए। फाइल फोटो
पंजाब सीएम मुंबई में कारोबारियों से मीटिंग करते हुए। फाइल फोटो

पहले भी किए थे दौरा

सितंबर 2022 में वे जर्मनी गए थे। यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक निवेश को बढ़ावा देना था। इसके बाद दिसंबर 2025 में 10 दिवसीय मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत उन्होंने टोक्यो, ओसाका और सपोरो का दौरा किया, जहां पर कई समझौतों हुए थे।

इससे पहले मान 21 अगस्त 2024 को मुंबई गए थे। इस दौरान JSW ग्रुप ने राज्य में ₹1,600 करोड़ के अतिरिक्त निवेश पर सहमति जताई थी। वहीं, सिफी टेक्नोलॉजी ने मोहाली में एआई आधारित हॉरिजॉन्टल डेटा सेंटर में 1500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील ने 1600 करोड़ की लागत से 28 एकड़ में नया यूनिट स्थापित करेगा। आरपीजी ग्रुप ने पंजाब में दिलचस्पी दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *