Live
बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•बिहार, गुजरात, राजस्थान और गोवा में भाजपा सरकार, अमित शाह बताए वहां नशा क्यों बढ़ रहा?- केजरीवाल•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में: दोआबा में नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के लिए नशा मुक्ति मोर्चा सक्रिय•विधानसभा में परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि, स्पीकर संधवां ने बताया अमूल्य योगदान•SBI ग्राहक सावधान! डार्क वेब पर SBI ग्राहकों का डेटा! साइबर ठगी का खतरा•मुख्यमंत्री भगवंत मान आजादी के बाद पहली बार जालंधर लेकर आए अंतरराष्ट्रीय हॉकी, पंजाबियों से टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम भरने की अपील: मीत हेयर•अकाली दल (बादल) के नेता सिकंदर सिंह मलूका ने पंजाब की माताओं और बहनों का अपमान किया, कहा – पंजाब सरकार उन्हें ‘सम्मान राशि’ से ‘खरीदना’ चाहती है: बलतेज पन्नू•4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल•गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक•
Friday, 23 October 2026
Menu

CM योगी की हेलीकॉप्टर लैंडिंग में चूक, सुरक्षा इंतज़ाम पर उठे सवाल।

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण चूक सामने आई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) परिसर में, जहां मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित हेलीपैड फुटबॉल ग्राउंड में बनाया गया था, वहां न उतरकर हेलीकॉप्टर 500 मीटर दूर उस हेलीपैड पर उतरा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ट्रायल लैंडिंग के लिए तैयार किया गया था। पायलट इस अंतर को समझ नहीं सका, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

इस दौरान, CM की अगवानी के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि फुटबॉल ग्राउंड में स्थित निर्धारित हेलीपैड पर प्रतीक्षा कर रहे थे। हेलीकॉप्टर के गलत स्थान पर उतरने के कारण उन्हें तुरंत वहां पहुंचना पड़ा।

यह घटना CM के कानपुर दौरे के दौरान हुई, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस चूक के बाद, सुरक्षा प्रोटोकॉल और समन्वय में हुई खामी की जांच की जा रही है।

जब पता चला कि हेलीकॉप्टर सीएसए मैदान में उतर गया तो अफसर व अन्य 500 मीटर दौड़कर पहुंचे। सीएसए मैदान में पीएम मोदी के आगमन के दिन के लिए हेलीकॉप्टरों की ट्रायल लैंडिंग चल रही थी। फिर CM वहीं उतरे। इसके बाद उसे फुटबाल ग्राउंड पर पायलट लाए।

वहीं, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से इस बारे में संपर्क नहीं सका। जब 24 अप्रैल को पीएम मोदी का कार्यक्रम सीएसए मैदान में प्रस्तावित था,तब भी सीएम योगी आए थे। उस समय उनका हेलीकॉप्टर उड़ने के बाद डगमगा गया था। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया था।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *