Live
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों से वोटर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना SIR फॉर्म समय पर भरना चाहिए, ताकि उसका नाम नई मतदाता सूची में बना रहे और वह अपने मतदान के अधिकार से वंचित न हो।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को राशि जारी होने पर बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाते हुए योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कर रहा है। इस प्रक्रिया के तहत सभी पात्र मतदाताओं को निर्धारित फॉर्म भरना जरूरी है, ताकि उनका नाम नई मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

भगवंत मान ने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति SIR फॉर्म नहीं भरता है तो उसका नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करें और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को SIR फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों या स्थानीय स्वयंसेवकों से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी पंजाबवासियों से अपील की कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय पर SIR फॉर्म अवश्य भरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *