Live
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•
Friday, 06 November 2026
Menu

CM नायब सैनी की मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक: जनता से जुड़ने और सेवा भाव से काम करने के दिए निर्देश। CM नायब सैनी की मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक: जनता से जुड़ने और सेवा भाव से काम करने के दिए निर्देश।

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उन्हें जनता से जुड़ने और सेवा भाव से काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. यह बैठक न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से अहम थी बल्कि इसमें जनसेवा की भावना भी झलकती है।

CM ने सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से चंडीगढ़ में उपस्थित रहें। इन दो दिनों में, वे अपने-अपने विभागों की बैठकों का आयोजन करेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और सबसे महत्वपूर्ण, आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री का मानना है कि जब मंत्री स्वयं जनता से संवाद करेंगे, तो समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई मंत्री किसी अन्य जिले में यात्रा करते हैं, तो उन्हें वहां के स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करना और सरकारी कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने सिर्फ मंत्रियों को ही नहीं विधायकों को भी सेवा का संदेश दिया. उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे हर 15 दिनों में कम से कम एक बार अपने जिले के कार्यालय में उपस्थित रहें. वहां वे कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलेंगे उनकी बात सुनेंगे और समाधान की दिशा में काम करेंगे. यह पहल जनता के बीच सरकार की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने का एक मजबूत प्रयास है. इससे न केवल लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही हल होंगी बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद का पुल भी मजबूत होगा.

मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह कदम दिखाता है कि हरियाणा सरकार जनसेवा को लेकर गंभीर है. यह केवल निर्देश नहीं बल्कि एक नई सोच और काम करने की नीयत को दर्शाता है. जहां नेता जनता के बीच होंगे उनकी बातें सुनेंगे और समाधान देंगे. हरियाणा में यह नई पहल निश्चित ही प्रशासन को और जवाबदेह, संवेदनशील और प्रभावशाली बनाएगी जो किसी भी लोकतंत्र की असली ताकत होती है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *