Live
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•चालान नहीं भरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि•हरजिंदर सिंह धामी पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने के बजाय CBI जांच की मांग क्यों कर रहे हैं? – बलतेज पन्नू•भाजापा को जवाब देना चाहिए कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं, भाजापा गुजरात से अपनी ‘नशा मुक्त यात्रा’ क्यों नहीं शुरू करती: कुलदीप सिंह धालीवाल•अमित शाह को पंजाब को बदनाम करने की बजाय गुजरात से ‘नशा मुक्त यात्रा’ शुरू करनी चाहिए: आप•जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•चालान नहीं भरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश•CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब की महिलाओं के खातों में एक बार फिर डाली सम्मान राशि•हरजिंदर सिंह धामी पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने के बजाय CBI जांच की मांग क्यों कर रहे हैं? – बलतेज पन्नू•भाजापा को जवाब देना चाहिए कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं, भाजापा गुजरात से अपनी ‘नशा मुक्त यात्रा’ क्यों नहीं शुरू करती: कुलदीप सिंह धालीवाल•अमित शाह को पंजाब को बदनाम करने की बजाय गुजरात से ‘नशा मुक्त यात्रा’ शुरू करनी चाहिए: आप•
Saturday, 03 October 2026
Menu

चंडीगढ़ में देर रात दहशत: सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, सीसीटीवी में कैद

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में बुधवार रात तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ पीर दरगाह के पास पानी पीते हुए कैद हुआ है। पार्क में महिला ने सबसे पहले देखा जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी। यह देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई। घर पहुंचकर महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने यह जानकारी पास में स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी। CCTV में कैद हुआ तेंदुआ सूचना मिलने के बाद जब दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पी रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाके में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस और फॉरेस्ट विभाग दोनों ही तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।
पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।
पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *