Live
मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनामनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना
Saturday, 12 September 2026
Menu

बजट पर बोले UP CM योगी आदित्यनाथ, आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया. बजट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 कहा कि आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है.

सीएम योगी ने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है. भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि चैंपियन MSME की तैयारी भविष्योन्मुख है. ये युवा शक्ति का बजट है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस बजट में महिला शक्ति की झलक है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट भारत की वैश्विक भूमिका को सशक्त करता है. इस बजट से आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार मिलेगी. बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमी कंडक्टर पर जोर दिया. युवाओं को उड़ान के लिए खुला आसमान है. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कदम है. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कदम है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है. विकसित भारत की नींव मजबूत होगी. बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. निर्मलाजी ने इतिहास रच दिया. महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस है. हम जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे. भारत-यूरोप FTA का लाभ हमारे हित में है.आपको बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया. कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में सस्ती होंगी. एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव है. निर्यात-आयात को बढ़ावे के लिए कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है. शेयर बाजार में ऑक्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा दिया गया. टैक्स बढ़ने से शेयर बाजार गिर गया.

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *