Live
1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा1,279 नई सरकारी बसों के शामिल होने से पंजाब सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में भारत का नंबर-1 राज्य बनेगा : हरपाल सिंह चीमाबहामास में दर्दनाक विमान हादसा, छोटे यात्री विमान के क्रैश होने से 10 लोगों की मौतअमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी; होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ी टकराव की आशंकापंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगेपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा
Saturday, 11 July 2026
Menu

Adani Group बना Bharat का Fastest-Growing Brand, Green Energy में रचा नया इतिहास Brand Value में 82% की बढ़ोतरी, देश की Development में बड़ी Investment

भारत के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक, अडानी ग्रुप ने इस साल एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। London की Brand Finance कंपनी की रिपोर्ट ‘Most Valuable Indian Brands 2025’ के अनुसार, अडानी ग्रुप भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला ब्रांड बन गया है। पिछले साल की तुलना में इसकी ब्रांड वैल्यू में 82% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ब्रांड वैल्यू में ऐतिहासिक छलांग

2024 में जहां अडानी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू $3.55 बिलियन थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर $6.46 बिलियन हो गई। यानी सिर्फ एक साल में $2.91 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़त 2023 की पूरी ब्रांड वैल्यू से भी ज़्यादा है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अडानी ग्रुप की रैंकिंग 16 से बढ़कर अब 13वें स्थान पर पहुंच गई है।

ग्रोथ के पीछे की बड़ी वजहें

रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी ग्रुप की इस तेज़ ग्रोथ की तीन मुख्य वजहें हैं:

  • देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) पर तेज़ी से काम
  • ग्रीन एनर्जी को लेकर बड़ा सपना और मजबूत कदम
  • कंपनी की ब्रांड साख में बढ़ोतरी यानी लोगों और निवेशकों का बढ़ता भरोसा

ग्रीन एनर्जी में रिकॉर्ड तोड़ काम

अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी कंपनी Adani Green ने हाल ही में 15,000 मेगावाट (MW) से ज़्यादा की रिन्युएबल एनर्जी क्षमता हासिल की है।
यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ ग्रीन एनर्जी डिवेलपमेंट मानी जा रही है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा —

“यह सिर्फ एक नंबर नहीं है। यह हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भारत की ग्रीन ग्रोथ को आगे ले जाने का संकल्प है।”

 

 

उन्होंने बताया कि गुजरात के खावड़ा से लेकर दुनिया की टॉप ग्रीन पावर कंपनियों में शामिल होना, उनके लिए गर्व की बात है।

फाइनेंशियल प्रदर्शन भी मजबूत

अडानी ग्रुप ने हाल ही में अपना 33वां वार्षिक आम बैठक (AGM) किया, जिसमें कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट भी पेश की गई। इसमें बताया गया:

  • ग्रुप की कुल आय (Revenue): ₹2,71,664 करोड़
  • EBITDA (कमाई से पहले का मुनाफा): ₹89,806 करोड़
  • Growth: Revenue में 7% और EBITDA में 8.2% की बढ़ोतरी
  • Debt-to-EBITDA ratio: 2.6x (जो फाइनेंशियली हेल्दी माना जाता है)

गौतम अडानी ने यह भी बताया कि ग्रुप अगले 5 सालों तक हर साल $15 से $20 बिलियन का पूंजी निवेश (CAPEX) करेगा। उन्होंने कहा:

“ये निवेश सिर्फ अडानी ग्रुप के लिए नहीं हैं, बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य के निर्माण के लिए हैं।”

अडानी पावर ने भी रचा इतिहास

अडानी ग्रुप की पावर यूनिट ने भी कमाल किया है।
Adani Power ने 100 बिलियन यूनिट्स बिजली का उत्पादन किया है, जो अब तक किसी भी प्राइवेट कंपनी द्वारा हासिल नहीं किया गया था।
अब उनका लक्ष्य है कि साल 2030 तक कंपनी 31 गीगावाट (GW) की उत्पादन क्षमता तक पहुँच जाए।

भारत के टॉप ब्रांड्स की नई तस्वीर

Brand Finance की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक भारत की टॉप 100 कंपनियों की कुल ब्रांड वैल्यू बढ़कर $236.5 बिलियन हो गई है।
यह दिखाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था नीतियों और इंडस्ट्री के मजबूत काम की वजह से आगे बढ़ रही है।

अडानी ग्रुप ने इस साल न केवल ब्रांड वैल्यू में रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि देश के ग्रीन एनर्जी सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी नई ऊंचाइयां छुई हैं।
उनकी यह सफलता सिर्फ कंपनी की नहीं, बल्कि भारत के विकास और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता की भी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *