Live
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियांशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी रोकने के लिए नए पंजाब पुलिस ने नए Drone Detection Platforms किए तैनातबठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी ‘यूथ रन’: 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेशBRICS Summit: PM मोदी ने कहा- बढ़ रहा ग्लोबल तनाव, संकटों से निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरीपंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीGulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां
Tuesday, 15 September 2026
Menu

‘AAP’ यूथ विंग ने निकाली ‘शुक्राना यात्रा’, भारी संख्या में युवा हुए शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के यूथ विंग द्वारा प्रदेश कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशाल ‘शुक्राना यात्रा’ का आयोजन किया गया। युवाओं के भारी उत्साह और एकजुटता के साथ यह यात्रा खरड़ से शुरू होकर श्री दरबार साहिब, अमृतसर में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, योजना बोर्ड के जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह और चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनकी ऊर्जा राज्य में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव है।

अपने संबोधन में परमिंदर सिंह गोल्डी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा और आप नेता शैरी कल्सी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व द्वारा युवाओं पर जताए गए भरोसे पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे और संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे।

16,000 यूथ क्लब स्थापित करने की घोषणा

गोल्डी ने घोषणा की कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य भर के वार्डों और गांवों में लगभग 16,000 यूथ क्लब स्थापित किए जा रहे हैं। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे, ताकि उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए बेहतर मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों और वार्डों में खेल के मैदानों का विकास कर रही है, जिससे युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें।

यात्रा के अंत में युवाओं से ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *