Live
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए•किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन•स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस•पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी•पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट•गैंगस्टर ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी, शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी के भाजपा से संबंध हैं: हरपाल सिंह चीमा•पंजाब समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को छठ पूजा के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए•किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन•
Friday, 13 November 2026
Menu

पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी

पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर प्रचार और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत 9 डिजिटल LED वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वैन के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों को जनगणना की प्रक्रिया, तारीखों और स्व-गणना की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जनगणना निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने बताया कि पंजाब में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। वहीं, नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक मिलेगी। इस दौरान लोग आधिकारिक राष्ट्रीय जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी

जनगणना की प्रक्रिया के दौरान आम लोगों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी शुरू किया गया है। इसके जरिए नागरिक जनगणना से जुड़ी जानकारी और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

QR कोड से सीधे पोर्टल पर पहुंच सकेंगे लोग

जागरूकता अभियान के लिए तैयार की गई डिजिटल वैन पर जनगणना से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। वैन पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके नागरिक सीधे आधिकारिक राष्ट्रीय जनगणना पोर्टल तक पहुंच सकेंगे और स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

शहरों से गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल वैन

ये डिजिटल वैन संबंधित जिलों के प्रमुख कस्बों, शहरी और ग्रामीण इलाकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों को कवर करेंगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जनगणना से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जागरूक करना है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और जनगणना की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *