Live
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत; कई घायल•भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप•‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपा ‘आप’ की बजाय अपने सियासी आधार की चिंता करे•अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा असली नाम, सरकार का नया नियम!•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने राज्य में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किए,नशा विरोधी अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण•महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे•भगवंत मान सरकार के रिकॉर्ड विकास और जनकल्याण के कामों से विपक्ष घबराया, नशे पर राजनीति कर रहा है: बलतेज पन्नू•श्री चमकौर साहिब से रूपनगर तक के युवाओं ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, पंजाब को नशा मुक्ता बनाने का लिया प्रण•
Tuesday, 03 November 2026
Menu

आप ने पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने वाले अपने ही विधायक को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को ढूंढ रही है: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी पार्टियों, खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और करप्ट और अनुशासनहीन नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश और पंजाब की राजनीति से भ्रष्टाचार की गंदगी साफ करने के लिए अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में आम आदमी पार्टी बनाई गई थी। पार्टी ने पहले दिन से ही साफ कर दिया था कि पद या पावर के भूखे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। आप पंजाब के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है, जिसने अपने ही मंत्रियों और विधायक पर आरोप लगने और जेल भेजे जाने पर बिना किसी झिझक के सख्त एक्शन लिया है।

 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप धालीवाल ने नेताओं के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी ने पहले ही उन विधायकों को निलंबित करके बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिन पर गंभीर आरोप थे, पुलिस पर फायरिंग जैसे केस थे या जिन्होंने अनुशासन तोड़ा था। हाल ही में जारी 40 कैंडिडेट्स की लिस्ट के बाद विरोधी पार्टियों में बिखराव साफ दिख रहा है। जो लोग सत्ता के भूखे हैं, वे लंबी रेस के घोड़े नहीं हैं और पंजाब के हितों के लिए लड़ने के बजाय भाग रहे हैं।

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि आज भाजपा पंजाब में पार्टी नहीं, बल्कि ‘कबाड़ की दुकान’ बन गई है। पंजाब में भाजपा का अपना कोई जनाधार नहीं है। चाहे कांग्रेसी हों, अकाली दल के समर्थक हों या ‘आप ‘ से निकाले गए दागी चेहरे हों, भाजपा दूसरी पार्टियों के नकारे एसेट्स इकट्ठा करके अपना वजूद बचाने की बेकार कोशिश कर रही है। भाजपा के पास पंजाब में अपना कोई ऐसा नेता भी नहीं है जिसे वह अपना प्रधान या पदाधिकारी बना सके, सब बाहर से लाए गए हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि कबाड़ एसेट्स से कभी राजनीतिक जंग नहीं जीती जाती। इसी कबाड़ पॉलिसी की वजह से भाजपा की नशा विरोधी मुहिम फेल हो गई और अमित शाह की जालंधर रैली सुपर फ्लॉप साबित हुई, क्योंकि पंजाब के लोग इनकी असली सच्चाई जान चुके हैं। आम आदमी पार्टी 2027 में सरदार भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में भारी बहुमत से पंजाब में फिर से सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *