Live
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमाभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमा
Friday, 18 September 2026
Menu

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 604 ठिकानों पर छापेमारी; 358 गिरफ्तार

पंजाब को गैंगस्टर और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ तालमेल कर राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस की विशेष टीमें लगातार ऑपरेशन चला रही हैं। इसी कड़ी में अभियान के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़े स्तर पर छापेमारी की।

पुलिस टीमों ने एक साथ 604 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 358 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 लोगों को हथियारों समेत काबू किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस अभियान के तहत 64,930 लोगों को काबू किया जा चुका है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 215 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई।

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के साथ-साथ अवैध हथियारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास किसी गैंगस्टर या वांछित अपराधी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे बिना किसी डर के पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके लिए AGTF की हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय तरीके से जानकारी दी जा सकती है।

पुलिस ने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *