Live
जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल•अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा•परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल•अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा•परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित•“राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की•टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप•अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल•संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान•अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू•
Tuesday, 20 October 2026
Menu

केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताज

केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। काजिया ने देशभर से आईं 52 अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि वह इस साल प्रतियोगिता में शामिल सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक थीं।

फाइनल राउंड में काजिया से पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में ‘मौन की ध्वनि’ को किस तरह परिभाषित करेंगी। इस सवाल के जवाब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके आत्मविश्वास तथा सोच की खूब तारीफ हुई।

काजिया ने बताया कि उनके लिए मौन सिर्फ चुप्पी नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे उन्होंने मंच पर जाने से कुछ पल पहले महसूस किया। उनके मुताबिक, वह ऐसी खामोशी होती है जिसमें शांति, सुकून और आत्मविश्वास महसूस होता है।

उन्होंने कहा कि जब दिल गहरी सांस लेता है, धड़कन थोड़ी धीमी हो जाती है और अंदर से यह एहसास होता है कि ‘मैं बिल्कुल सही जगह पर हूं’, तो वही पल उनके लिए ‘मौन की ध्वनि’ है।

काजिया एक शास्त्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री भी हैं। वह बचपन से ही मंच से जुड़ी रही हैं। समय के साथ उन्हें ब्यूटी पेजेंट, मंच पर परफॉर्म करने और हाथ में माइक लेकर दर्शकों से संवाद करने का भी शौक हो गया।

अब उनके लिए वही मंच एक बड़ी उपलब्धि का गवाह बन गया है। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज अपने नाम कर काजिया लिज मेजो ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *