Live
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत•भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे•दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत•भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे•दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना!•भगवंत मान सरकार सिर्फ़ 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई, पिछली सरकारें दशकों में भी ऐसा नहीं कर पाईं: हरपाल सिंह चीमा•भाजपा हमेशा पंजाब के किसानों को बदनाम करने के मौके ढूंढती है: बलतेज पन्नू•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•
Tuesday, 10 November 2026
Menu

राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांग

अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावे के दुरुपयोग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में CBI जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दो जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की गई हैं।

इन याचिकाओं पर 13 जुलाई, सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। तीन सदस्यीय इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. एस. मोहन भी शामिल होंगे।

पहली जनहित याचिका अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दाखिल की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की है।

इसी मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने भी एक अलग जनहित याचिका दायर की है। उनकी याचिका में भी राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा दान और चढ़ावे के प्रबंधन की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है।

दोनों याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि दान और चढ़ावे से जुड़े सभी तथ्यों की पारदर्शी तरीके से जांच हो सके।

अब इस मामले पर सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है, जहां अदालत यह तय करेगी कि इस मामले में CBI जांच के आदेश दिए जाएं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *