Live
त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर•राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•अमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू•जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•त्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतें•बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर•राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा•धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं तुरंत उठाए: CM भगवंत सिंह मान•अमरजीत चावला पर 8 महीने सराय में शोषण का आरोप, लाखों रुपये की धोखाधड़ी पर SGPC और सुखबीर बादल की चुप्पी बड़े सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू•जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद•लंबे इंतजार के बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone से करें Tap-to-Pay•राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात•
Sunday, 04 October 2026
Menu

राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांग

अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान और चढ़ावे के दुरुपयोग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में CBI जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दो जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की गई हैं।

इन याचिकाओं पर 13 जुलाई, सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। तीन सदस्यीय इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. एस. मोहन भी शामिल होंगे।

पहली जनहित याचिका अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दाखिल की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की है।

इसी मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने भी एक अलग जनहित याचिका दायर की है। उनकी याचिका में भी राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं तथा दान और चढ़ावे के प्रबंधन की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है।

दोनों याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए, ताकि दान और चढ़ावे से जुड़े सभी तथ्यों की पारदर्शी तरीके से जांच हो सके।

अब इस मामले पर सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है, जहां अदालत यह तय करेगी कि इस मामले में CBI जांच के आदेश दिए जाएं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *