Live
पंजाब-चंडीगढ़ में नौतपा का असर तेज! अगले 4 दिन और बढ़ेगी गर्मीसांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील कीपेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूटी, केंद्र सरकार महंगाई रोकने में फेल: कुलवंत सिंह सिद्धूनीट के बाद अब CBSE मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहाराभाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमापेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवालपंजाब-चंडीगढ़ में नौतपा का असर तेज! अगले 4 दिन और बढ़ेगी गर्मीसांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील कीपेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूटी, केंद्र सरकार महंगाई रोकने में फेल: कुलवंत सिंह सिद्धूनीट के बाद अब CBSE मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहाराभाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमापेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर भाजपा ने देश की जनता को फिर दिया महंगाई का तोहफा: बलतेज पन्नूमोदी सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ, देश को बना रही हैं आर्थिक गुलाम: कुलदीप धालीवाल
Tuesday, 26 May 2026
Menu

पंजाब-चंडीगढ़ में नौतपा का असर तेज! अगले 4 दिन और बढ़ेगी गर्मी

पंजाब और चंडीगढ़ में नौतपा का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बठिंडा में सोमवार को सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया है। अब सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं कर्मचारियों की लंच ब्रेक भी दोपहर 1:30 बजे के बाद होगी।

मौसम विभाग ने 27 मई तक पंजाब के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। अगले चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 29 और 30 मई को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम बदलने के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *