Live
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

पंजाब में साइबर ठगों का नया जाल! “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर लिंक भेजकर हो रहा बड़ा स्कैम

पंजाब में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। साइबर अपराधी अब “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं और उन्हें पार्टी से जुड़ने या रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा दिया जा रहा है।

इस नए साइबर स्कैम को लेकर लुधियाना पुलिस ने लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 42 सेकेंड का एक जागरूकता वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया है कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही लोगों के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान बन सकती है।

वीडियो में बताया गया है कि साइबर ठग व्हाट्सएप मैसेज भेजकर लोगों को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। यह लिंक वास्तव में एक फिशिंग लिंक होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। फोन हैक होने के बाद ठग बैंक खातों की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं।

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी इस जानकारी का इस्तेमाल कर पीड़ित के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और उसके नाम पर ऑनलाइन लोन तक ले सकते हैं। कई बार लोगों को तब तक इस ठगी का पता नहीं चलता, जब तक उनका बैंक अकाउंट खाली नहीं हो जाता।

लुधियाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी पार्टी, स्कीम या ऑफर के नाम पर आए मैसेज की पहले पूरी तरह पुष्टि करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने पर चोरी हुए पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही लोगों को अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है ताकि वे साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *