Live
पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी•पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क•जय शाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, लगातार दूसरी बार संभालेंगे ICC की कमान•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा•किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क•पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन•श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस•
Monday, 16 November 2026
Menu

‘मेरा खून खौल उठता है, जब मैं देखता हूं कि…’: Arvind Kejriwal ने चीनी वस्तुओं के आयात पर जताई नाराजगी

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में इंडस्ट्री को चीन के साथ मैन्युफैक्चरिंग में मुकाबला करने के लिए पूरी मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि जब वह चीन से प्लास्टिक की बाल्टियों और देवी-देवताओं की मूर्तियों जैसी चीजों का इंपोर्ट होते देखते हैं, तो उनका खून खौल उठता है। पार्टी के नेशनल कन्वीनर ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ के पहले दिन एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “भगवान ने इस देश को सब कुछ दिया है। जब भगवान ने धरती बनाई, तो सबसे खुशहाल और सुंदर जमीन उन्होंने ‘भारतवर्ष’ के रूप में बनाई। हमारे पास पहाड़, नदियां, जड़ी-बूटियां, खनिज, लोहा, कोयला और अनगिनत दूसरे संसाधन हैं। लेकिन मुझे बहुत दुख होता है जब हम चीन से खिलौने, प्लास्टिक की बाल्टियां और स्टेशनरी इंपोर्ट करते हैं” केजरीवाल ने कहा कि हमारी रसोई में मसाले रखने वाले प्लास्टिक के डिब्बे भी चीन से ही आते हैं। मेरा खून खौल उठता है, जब मैं देखता हूं कि आजादी के 75 साल बाद भी हम चीन से प्लास्टिक की बाल्टियां और फोन चार्जर इंपोर्ट कर रहे हैं। हम अपनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां भी खुद नहीं बना सकते। यह देशभक्ति का मामला है। आपको देश के लिए यह करना ही होगा। AAP नेता ने आगे कहा, “हमें बताइए कि आपको किस चीज की जरूरत है और चीन को एक्सपोर्ट करना शुरू कीजिए। आपको जिस तरह के माहौल की जरूरत होगी, हम वह आपको देंगे। यह कोई खोखला वादा नहीं है।”

‘पंजाबियों को मौका दें, वे चीन से भी सस्ती चीजें बनाकर दिखाएंगे’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी चीजें अपने देश में और सस्ती कीमत पर नहीं बनाई जा सकतीं? उन्होंने जोर देकर कहा, “पंजाबियों को मौका दीजिए, वे चीन से भी सस्ती चीजें बनाकर दिखाएंगे और उन्हें एक्सपोर्ट भी करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आजादी के 75 सालों में किसी भी सरकार ने अपने ही लोगों की काबिलियत पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा, “हमारा सिस्टम इतना कमजोर रहा है कि वह किसी को कुछ भी करने ही नहीं देता। हमें मौके मिलने चाहिए। भारत को नंबर एक बनना ही होगा और हमें चीन को हराना ही होगा। आज मैं आपको यह प्रस्ताव दे रहा हूं और (मुख्यमंत्री भगवंत) मान साहब मेरे साथ हैं, पूरी पंजाब सरकार मेरे साथ है। हमें बताइए कि चीन को हराने के लिए आपको किस चीज़ की जरूरत है, हम वह आपको पंजाब में ही उपलब्ध कराएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *