Live
नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए CM भगवंत सिंह मान; कहा, “हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे”भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहाअंगद दीप सोहल सर्वसम्मति से बने तरनतारन ज़िला परिषद के चेयरमैनफरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता ‘आप में शामिल हुएजहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: Harpal Singh Cheemaमान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत‘AAP’ ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार‘AAP’ मंत्री संजीव अरोड़ा की ED द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांगनशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए CM भगवंत सिंह मान; कहा, “हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे”भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहाअंगद दीप सोहल सर्वसम्मति से बने तरनतारन ज़िला परिषद के चेयरमैनफरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता ‘आप में शामिल हुएजहां भी भाजपा का शासन है, वहां अपराध, गैंगस्टर और गुंडागर्दी आम हो गई है: Harpal Singh Cheemaमान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत‘AAP’ ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार‘AAP’ मंत्री संजीव अरोड़ा की ED द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
Friday, 15 May 2026
Menu

पंजाब-चंडीगढ़ में 28 फरवरी तक मौसम ड्राई:अमृतसर में कोहरा छाया, दिन में तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान बढ़ेगा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से लेकर 28 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी भी तरह की मौसम गतिविधि नहीं होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध जरूर छा सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गत 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा है। भाखड़ा डैम पर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अमृतसर में धुंध हुई रिकॉर्ड मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया था। इस दौरान विजिबिलिटी 150 मीटर से भी कम रह गई थी। इस वजह से लोगों को दिक्कत भी आई। हालांकि दिन में धूप रहने से 25.4 से लेकर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री तापमान रहा है। ऐसे ही अमृतसर में 25.9 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री और पटियाला में 27.4 डिग्री तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहा है। रात के तापमान में नहीं आएगा अंतर मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *