Live
CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटनCM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभभगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमाराजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहलहिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodiaपंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ का असर, आठवीं के नतीजों में बेटियों का जलवा; टॉप 20 में से 19 स्थानों पर जमाया कब्जापंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ातलवंडी साबो में CM मान ने किया उप-मंडलीय परिसर का उद्घाटन
Monday, 13 April 2026
Menu

पंजाब CM मान को अस्पताल से मिली छुट्‌टी: 2 दिन पहले हुए थे भर्ती आज लुधियाना जाएंगे

पंजाब सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास वापस चले गए हैं। वह अब पूरी तरह ठीक है। वह आज लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल होंगे। आज ही खेलों को समापन हो रहा है।। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। संगरूर में सीएम की सेहत बिगड़ी 15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया । वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली है। पन्नू और सिसोदिया ने मुलाकात की जब सीएम अस्पताल में भर्ती थे, उस दौरान मुख्य रूप से पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी गौरव यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा मंगलवार को पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता बलतेज पन्नू भी उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। वहीं, पहले पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी उनसे मुलाकात की थी। हालांकि, कल भी चीफ सेक्रेटरी अस्पताल पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा था कि उम्मीद है कि कल तक छुट्टी हो सकती है। जब मीडिया ने कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही उन्होंने मीडिया को एआई समिट के बारे में भी जानकारी दी। आज आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया फिर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से निकलते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम साहब अब ठीक हैं और उनकी सेहत में काफी सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *