Live
अपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाबरुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिलअपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयानजस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ायाअमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकातPunjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित कीBhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाबरुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल
Thursday, 30 April 2026
Menu

पंजाब में बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ में ठंड से मौत:मोहाली में 24 घंटे से बिजली गुल कई जगह यातायात ठप

पंजाब और चंडीगढ़ में आज कई इलाकों में तेज़ बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं.

चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई. इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुराना मकान बना हादसे की वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस मकान की छत गिरी, वह काफी पुराना था. लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की हालत और कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ. प्रशासन की ओर से इलाके के पुराने और जर्जर मकानों की जांच की बात कही जा रही है, ताकि आगे ऐसे हादसों से बचा जा सके.

पंजाब के जालंधर और फाजिल्का के अबोहर इलाके में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. वहीं लुधियाना और मानसा में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए रास्ते बंद करने पड़े.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजे तक पंजाब में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. खास तौर पर पटियाला और मोहाली में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम खराब बना रह सकता है और अगले दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसके कारण बारिश हो रही है. 26 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *