Live
2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियां तेज, अब पंजाब आएंगी प्रियंका गांधी!•दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट पर विवाद, 4 गाने गाने पर लगी रोक!•पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर•रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर पर बैठे रहे और बार-बार उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला गया: मनीष सिसोदिया•48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप को ‘हार्ड कोर ईमानदारी’ का सर्टिफिकेट दिया: हरपाल सिंह चीमा•धनतेरस पर बाजारों में रौनक, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान•डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी ईंधन पर लगे बैन पर उठाए सवाल, बोले- ‘खराब कानून है’•धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपये, समझें मेकिंग चार्ज का पूरा हिसाब-किताब•
Sunday, 08 November 2026
Menu

अदालत द्वारा केजरीवाल को बरी किए जाने से ‘आप’ हुई सही साबित, BJP की सियासी बदलाखोरी और प्रचार हुआ बेनकाब: अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के एक केस में बरी किए जाने के दिल्ली की अदालत के फैसले पर आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह फैसला एक बार फिर साबित करता है कि झूठ, धोखे और राजनीतिक बदले की राजनीति पर सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को निशाना बनाने के लिए ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही थी।

उन्होंने कहा कि इन झूठे और बेबुनियाद मामलों का एकमात्र उद्देश्य आम आदमी पार्टी की छवि को खराब करना और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को कमजोर करना था। लेकिन आज का अदालती फैसला इन सभी कोशिशों को पूरी तरह बेनकाब करता है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि ED के मामले में अरविंद केजरीवाल का बरी होना यह साफ़ दर्शाता है कि आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का इरादा कभी न्याय दिलाना नहीं था, बल्कि केवल हमारे राष्ट्रीय संयोजक को परेशान करना और बदनाम करना था।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को आज के फैसले से सबक लेना चाहिए और दमनकारी व बदले की राजनीति को खत्म करना चाहिए। लोकतंत्र डराने-धमकाने और झूठे मामलों पर नहीं चल सकता।

अमन अरोड़ा ने कहा, “जनता सब देख रही है और सच हमेशा सामने आता है। आज का फैसला लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की जीत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *