Live
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का बदला रंग, अब केसरिया जर्सी में नजर आएंगे खिलाड़ीअमृतसर में पंजाब बंद के दौरान दर्दनाक हादसा, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ कांस्टेबल की मौतE-20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, पुरानी गाड़ियों के कुछ पुर्जों पर पड़ सकता है असर40 लाख महिलाएं एक अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: CM भगवंत सिंह मानमेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पारलोकसभा में मीत हेयर ने धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने पर केंद्र सरकार को घेरापंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणीभारतीय हॉकी टीम की जर्सी का बदला रंग, अब केसरिया जर्सी में नजर आएंगे खिलाड़ीअमृतसर में पंजाब बंद के दौरान दर्दनाक हादसा, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ कांस्टेबल की मौतE-20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, पुरानी गाड़ियों के कुछ पुर्जों पर पड़ सकता है असर40 लाख महिलाएं एक अगस्त को पहली बार सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा रही हैं: CM भगवंत सिंह मानमेरी रसोई राशन किटों के वितरण का आंकड़ा 33 लाख से पारलोकसभा में मीत हेयर ने धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने पर केंद्र सरकार को घेरापंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Thursday, 30 July 2026
Menu

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: Kuldeep Dhaliwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के एक केस में बरी किए जाने के फैसले पर ‘आप’ विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

धालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की मंशा से अरविंद केजरीवाल को झूठे और बेबुनियाद मामलों में फंसाया। भाजपा को यह भ्रम था कि केजरीवाल के जेल जाने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है और लगातार अन्य राज्यों में भी अपना विस्तार कर रही है। अदालत के इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरोप पूरी तरह निराधार थे और सच्चाई आखिरकार सामने आ ही जाती है।

कुलदीप धालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ के दम पर सच्चाई को दबाने की कोशिश की, लेकिन न्यायालय के फैसले ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह फैसला भाजपा की राजनीति के मुंह पर करारा तमाचा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जितना ज्यादा आम आदमी पार्टी को दबाने का प्रयास करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। धालीवाल ने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और जनता की राजनीति को नई दिशा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *