Live
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•
Thursday, 05 November 2026
Menu

BJP द्वारा साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों को कार्टून रूप में दिखाने वाली पोस्ट असहनीय, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण: संधवां

सिख भाईचारे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के लिए ‘वीर बाल दिवस’ शीर्षक को बदलने के लिए अभी तक कोई सार्थक फैसला नहीं लिया गया है। इसके बावजूद, भाजपा ने आज साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों का कार्टून वाली एक पोस्ट साझा की, जिससे सिख भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

 

स्पीकर संधवां ने कहा कि सिख गुरुओं, साहिबजादों और सिख शहीदों का सम्मान सिख धर्म के नैतिक मूल्यों-कीमतों, परंपराओं और इतिहास से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। इन महान शख्सियतों को किसी भी तरह के कार्टून, प्रतीकात्मक या अपमानजनक रूप में पेश करना निंदनीय और असहनीय है।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सिख गुरुओं और शहीदों के सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयास तभी सार्थक साबित हो सकते हैं यदि किसी भी तरह के धार्मिक फैसले जारी करने से पहले सिख बुद्धिजीवियों, इतिहासकारों और प्रमुख धार्मिक संस्थाओं से सलाह-मशवरा किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि सिख भाईचारा अपनी धार्मिक पहचान, इतिहास और शहादतों के प्रति बहुत संवेदनशील है और इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता और धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *