Live
नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैंCBSE ने Class 12 री-इवैल्यूएशन की तारीख बदली, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टलजातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शनपंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारीश्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जाCM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटनकेंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवारभाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नूनगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैंCBSE ने Class 12 री-इवैल्यूएशन की तारीख बदली, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टलजातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शनपंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारीश्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जाCM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटनकेंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवारभाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नू
Saturday, 30 May 2026
Menu

Harmeet Sandhu को Badal पर हमला: जनता नहीं भूलेगी Punjab के विश्वास और भविष्य के साथ किया गया धोखा!

आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कभी नहीं भूलेगी कि अकाली-भाजपा सरकार के दौर में किस तरह नशे का जाल फैलाकर हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया गया।

संधू ने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने अपने राजनीतिक फायदे और निजी स्वार्थों के लिए पंजाब और सिख संगत के भरोसे के साथ लगातार धोखा किया। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी और कोटकपूरा में हुई बेअदबी की दर्दनाक घटनाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सिख युवाओं पर हुई गोलीबारी आज भी पंजाब के दिल पर गहरे जख्म की तरह दर्ज हैं। इन मामलों में जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने हमेशा धर्म और पंथ को वोटों की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन कभी सिख मूल्यों की रक्षा और पंजाब के लोगों की भलाई के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया। एक दशक तक सत्ता में रहते हुए बादलों ने पंजाब को लूटने और अपने परिवार को अमीर बनाने का काम किया, जबकि किसान, गरीब और युवा परेशानियों का सामना करते रहे।

संधू ने कहा, पंजाब की जनता अब सब समझ चुकी है। बादल परिवार की राजनीति सिर्फ धोखे, लालच और शोषण पर आधारित रही है। इसलिए आज पंजाब उन्हें पूरी तरह नकार चुका है।”

उन्होंने कहा कि आज पंजाब बदलाव और ईमानदारी के साथ खड़ा है और यह बदलाव आम आदमी पार्टी लेकर आई है। उन्होंने दावा किया कि मान सरकार युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

संधू ने यह भी कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने युवाओं को नशे की दलदल में धकेला, लेकिन आज AAP सरकार नौकरी के अवसर बढ़ा रही है, स्किल डवलपमेंट पर ज़ोर दे रही है और राज्य में एक नई उम्मीद पैदा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *