Live
‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंहकुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्ममोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोपडेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टीपंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंहकुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्ममोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोपडेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टीपंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछालपंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, तो केंद्र ने तुंरत दे दी सुरक्षाचंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में आसमान से बरस रहा आग! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इस दिन से मिलेगी राहतपंजाब में आज होगी राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा, 4000 से अधिक शिक्षक देंगे exam
Monday, 27 April 2026
Menu

Punjab में कोरोना की वापसी: मोहाली में महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर।

Punjab में कोरोना वायरस के नए मामलों की शुरुआत हो गई है। मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती 51 वर्षीय महिला मरीज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, जो राज्य में इस मौसम का पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक वायरस के विशेष वैरिएंट की पहचान नहीं की है ।

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों में वृद्धि को देखते हुए Punjab स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। अस्पतालों को विशेष तैयारी करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों के लिए इस नए वैरिएंट का खतरा अधिक है, क्योंकि कोविड-19 के पहले दौर में वे छोटे थे और उनमें से कई को टीका भी नहीं लगा था।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल लागू किया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, हाथों को नियमित रूप से धोने और श्वसन संबंधी लक्षणों के मामले में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है ताकि राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए।

लोगों को बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बाद अपने हाथों को पानी से धोने या सैनिटाइजर साथ रखने की आदत डालनी चाहिए।

कोविड के प्रसार को रोकने के लिए बुजुर्गों और बच्चों को बाजार व अन्य आयोजनों में जाने से बचना चाहिए। बच्चों की कक्षाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली जा सकेंगी।

यदि किसी को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *