Live
WhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम•ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर•‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवाल•पंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप•सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेट•मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल•26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू•करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार•WhatsApp का नया फीचर! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम•ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल, पंत छठे, गिल सातवें और जायसवाल नौवें नंबर पर•‘‘आप’’ हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजनीति को बदल दी- केजरीवाल•पंजाबी गायक काशी नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप•सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में भारी गिरावट; जानें ताजा रेट•मोगा में आज AAP की ‘खुशहाल पंजाब’ महा रैली, CM मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल•26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू•करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार•
Friday, 27 November 2026
Menu

Neel Garg का अभय चौटाला के बयान पर तीखा पलटवार: राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए दे रहें घटिया बयान।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता Neel Garg ने इनेलो नेता अभय चौटाला के हालिया बयान की आलोचना करते हुए इसे हरियाणा में अपनी घटती राजनीतिक प्रासंगिकता को बचाने का एक घटिया प्रयास बताया। गर्ग ने कहा कि देश संविधान और कानून के शासन के तहत चलता है, जो सभी के लिए समान प्रशासन सुनिश्चित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति की मनमानी के लिए कोई जगह नहीं है।

पानी के मुद्दे पर बोलते हुए गर्ग ने स्पष्ट किया कि पंजाब ने कभी भी किसी राज्य के हिस्से के पानी का अतिक्रमण नहीं किया है। हमारा उद्देश्य केवल अपने हिस्से के पानी की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि हमारे साथ कुछ अनुचित न हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने 31 मार्च तक ही अपने आवंटित हिस्से से ज्यादा का उपयोग कर लिया था, फिर भी वह अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा था, जो किसी भी तरह से उचित नहीं था।

एक प्रमुख पंजाबी दैनिक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गर्ग ने पंजाब के भू-जल में गंभीर कमी पर प्रकाश डाला, जहां कुछ क्षेत्रों में जल स्तर 1,000 फुट से नीचे चला गया है। उन्होंने कहा, “पंजाब में एक दशक के भीतर रेगिस्तान बनने का खतरा है। इस स्थिति से निपटने के लिए मान की सरकार ने नहरों की मरम्मत की है और जल चैनलों (कनालों) में सुधार कर हर क्षेत्र में पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी किसानों को उनके हिस्से का उचित पानी मिले। पंजाब हरियाणा के जल हिस्से का सम्मान करता है, लेकिन हम पंजाब के उचित हिस्से को अन्यत्र ले जाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन में पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी को लूटने नहीं दी जाएगी।

गर्ग ने चौटाला से निराधार आरोपों से दूर रहने और पंजाब के खिलाफ झूठे दावे करने के बजाय हरियाणा में अपनी राजनीतिक स्थिति पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि यह समय संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करने और वास्तविक शासन को प्राथमिकता देने का है, राजनीति चमकाने का नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *