Live
पंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरीCM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्डपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरीCM सेहत योजना हुई डिजिटल: पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड
Saturday, 05 September 2026
Menu

जल विवाद को लेकर BBMB की आपात बैठक आज, पंजाब-हिमाचल सहित चार राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल।

भाखड़ा नहर का पानी रोके जाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच BBMB ने आपात बैठक बुलाई है। इसी मुद्दे पर हरियाणा सरकार ने भी सर्वदलीय बैठक आयोजित की है। BBMB की यह बैठक आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में होगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकारी आज शाम 5 बजे शामिल होंगे।

हरियाणा लगातार पानी की मांग कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात भी चल रही है, जबकि पंजाब सरकार का कहना है कि उसने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हाल ही में दिल्ली में बीबीएमबी अधिकारियों और पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों के बीच हुई बैठक में पानी के प्रावधान को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में पंजाब केवल 4000 क्यूसेक पानी देने को तैयार है, जबकि हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी की मांग की। अब हरियाणा सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के निर्णय के मद्देनजर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बीबीएमबी के निर्णय के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *