Live
शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और करण सिंह DTO सैकड़ों समर्थकों के साथ AAP में शामिलमहिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपयेश्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन हो गए, लेकिन अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों?- केजरीवालजुलाई के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्तापंजाब की महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू, CM भगवंत मान ने धूरी से योजना का शुभारंभ कियामहिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानएशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाएशिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और करण सिंह DTO सैकड़ों समर्थकों के साथ AAP में शामिलमहिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपयेश्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन हो गए, लेकिन अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों?- केजरीवालजुलाई के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्तापंजाब की महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू, CM भगवंत मान ने धूरी से योजना का शुभारंभ कियामहिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानएशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए
Thursday, 02 July 2026
Menu

Haryana में 3.25 लाख से अधिक फर्जी BPL कार्डधारकों को रद्द करने की तैयारी, 1 मई को होगा आंकलन।

Haryana में विपक्ष अक्सर बी.पी.एल. कार्डधारकों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठाता है, यह आरोप लगाते हुए कि राज्य में गरीबों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन संबंधित विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लगभग 3.25 लाख से अधिक ऐसे कार्डधारक हैं, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों से न तो राशन लिया है और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ उठाया है। इन राशन कार्डों में से कई फर्जी हो सकते हैं या फिर इन्हें सरकारी लाभ लेने के लिए बनवाया गया था।

सरकार द्वारा ऐसे कार्डों को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। सरकार द्वारा हर महीने की एक तारीख को बी.पी.एल. कार्ड बढ़ने या घटने का आंकलन किया जाता है। इस बार 1 मई को होने वाले आंकलन के बाद फर्जी राशनकार्ड धारकों के नाम सूची से काटे जा सकते हैं।

Haryana में 1 मार्च को 51 लाख 97 हजार 984 बी.पी.एल. कार्ड, जबकि 1 अप्रैल को इनकी संख्या 51 लाख 96 हजार 380 रह गई थी। एक मार्च से 1 अप्रैल के बीच सिर्फ 1604 कार्ड कम हुए थे। अब 1 मई को राशनकार्डौँ का संख्या की समीक्षा होगी, जिस के आधार पर यह पता चल सकेगा कि राज्य में बी.पी.एल. कार्ड यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग घटे हैं अथवा बढ़े हैं।

राज्य में 51 लाख 96 हजार 380 बी.पी.एल. परिवारों के अंतर्गत लाभार्थी लोगों की संख्या 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 है। राज्य की आबादी करीब 3 करोड़ होने वाली है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 57 हजार 700 ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन जारी की, जो विभिन्न कारणों से 3 से 4 माह से रुकी हुई थी। इसमें नई बनी हुई पैंशन भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *