Live
पंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणीपंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मानमालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयारपैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना कीपंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुईभाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शनधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवालपंजाब में बनेंगी 2 नई डिजिटल यूनिवर्सिटी, मानसून सत्र में पेश होगा विधेयक: हरजोत बैंसप्रदर्शनकारियों पर पुलिस सख्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणीपंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मानमालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयारपैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना कीपंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुईभाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शनधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल
Wednesday, 29 July 2026
Menu

पीड़ितों को न्याय और साजिशकर्ताओं को सजा मिलेगी… पहलगाम ह/म/ले पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले PM मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत पहलगाम आतंकवादी हमले से की और कहा कि आज पूरे देश का खून खौल रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के हर पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

PM मोदी ने कहा, “यह हमला आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों की हताशा और कायरता को दर्शाता है।” उन्होंने बताया कि जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूलों और कॉलेजों में रौनक थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आ रही थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही थी, लोगों की आय में वृद्धि हो रही थी, और युवाओं के लिए नए अवसर मिल रहे थे, तो देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह सब अच्छा नहीं लगा।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘आतंकवादी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए और इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।’ देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकता, आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह एकता आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।

देश के समक्ष इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें अपना संकल्प और मजबूत करना होगा। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना होगा। आज दुनिया देख रही है, पूरा देश इस आतंकी हमले के बाद एक स्वर में बोल रहा है। ‘आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है।’ मैं एक बार फिर पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय जरूर मिलेगा। इस हमले के अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *