Live
आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की•पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान•दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल•गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू•भाजपा ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस भेजकर 1984 की बेअदबी दोहराई, अमित शाह इस्तीफा दें: आप•अश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका•‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़•मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा लिए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसी, गुरु घर की पवित्रता का किया उल्लंघन : कुलतार सिंह संधवां•
Tuesday, 13 October 2026
Menu

UP: टमाटर के गिरते दाम पर फूटा किसान का गुस्सा, गोवंशियों के सामने फेंके 5 क्विंटल टमाटर।

उत्तर प्रदेश। UP के हमीरपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ समय पहले जहां टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं और लोग केवल नाम के लिए टमाटर खरीद रहे थे, वहीं अब टमाटर के दाम इस हद तक गिर गए हैं कि किसानों को अपनी फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही। कुसमरा गांव के एक किसान ने जब देखा कि टमाटर सिर्फ 2 से 3 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहे हैं, तो वह गुस्से में आकर अपनी पूरी फसल गोवंशों के सामने फेंककर चला गया।

सूत्रों के अनुसार, किसान के पास लगभग 5 क्विंटल टमाटर थे। जब उसे बाजार में टमाटर का मूल्य 20 से 25 रुपये प्रति क्रेट मिला, तो यह उसे बेहद कम लगा। इसके बाद उसने सारे टमाटर गोवंशों के सामने फेंक दिए। इसके बाद कुछ लोग गोवंशों के साथ-साथ उन टमाटरों को भी उठाकर अपने घर ले जाते हुए दिखाई दिए।

टमाटर की कीमतें गिरने के कारण परेशान किसान

किसान ने बताया कि एक क्रेट टमाटर का किराया 30 रुपए पड़ा था, जबकि फुटकर में टमाटर की कीमत 10 रुपए प्रति किलो चल रही थी। ऐसे में उसे जो नुकसान हो रहा था, उससे बेहतर उसे यही लगा कि कम से कम जानवरों को खिला दिया जाए। किसान के अनुसार, टमाटर के भाव इतने घट चुके हैं कि उसकी फसल की जो लागत थी वो भी नहीं निकल पा रही है।

फसल की अधिक पैदावार और बढ़ते तापमान का असर

हमीरपुर जिले में टमाटर की अधिक पैदावार और बढ़ते तापमान के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। क्योंकि अधिक दिन सुरक्षित नहीं रह पाने के कारण टमाटर जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *