Live
करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशिहथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिसकरतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तनCM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षाCM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्रश्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नाराचुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आपपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारपंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशिहथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस
Monday, 21 September 2026
Menu

पंजाब में Driving License बनवाने वालों के लिए नई मुश्किल, लोग हुए परेशान।

जालंधर। रीजनल ट्रासंपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) के अधीन आता ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट सैंटर, नजदीक बस स्टैंड का सर्वर बंद होने के कारण Driving License बनवाने वाले आवेदकों के ड्राइविंग टैस्ट नहीं हो पाए, जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते दोपहर अचानक सर्वर डाउन होने से लाइसेंस से जुड़ा सारा काम पूरी तरह ठप पड़ गया। सुबह से ही लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका काम पूरा नहीं हो सका। आवेदक घंटों तक सर्वर चालू होने की उम्मीद में इंतजार करते रहे, लेकिन जब शाम तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो दर्जनों लोग बिना लाइसेंस बनवाए मायूस होकर लौटने को मजबूर हो गए।

आवेदकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर अपने जरूरी काम छोड़कर सेंटर पहुंचे थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उनका लाइसेंस नहीं बन पाया। अब उन्हें दोबारा सेंटर आना पड़ेगा, जिससे उनका समय और श्रम दोनों ही बर्बाद हो रहा है।

इस संबंध में ए.आर.टी.ओ. विशाल गोयल ने बताया कि यह समस्या लोकल स्तर पर नहीं, बल्कि चंडीगढ़ से उत्पन्न हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वर बंद होने की जानकारी विभाग को तुरंत भेज दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि यह समस्या केवल एक जिले तक सीमित नहीं थी, बल्कि पंजाबभर के कार्यालयों में सर्वर डाउन की स्थिति बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *