Live
कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसी•अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू•जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत•चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंग•पंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नू•भगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ा•पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा•26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसी•अकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू•जितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•
Friday, 20 November 2026
Menu

सोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठाया

लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी जेल और घर में नजरबंदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर हो रहे खर्च को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें छह महीने तक जोधपुर जेल में रखने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि पिछले दो महीनों से घर में नजरबंद रखने पर भी लगभग इतनी ही रकम खर्च हो रही है।

वांगचुक ने कहा कि लद्दाख का निवासी होने के कारण उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 26(10) के तहत आयकर से छूट प्राप्त है। इसके बावजूद वह देश के निर्माण में योगदान देने के लिए नियमित रूप से टैक्स देते रहे हैं। अब उन्होंने अपने टैक्स के पैसे के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मी और एक दर्जन वाहन तैनात किए गए हैं।

उन्होंने इस खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पैसा देश की सुरक्षा के बजाय भ्रष्ट नेताओं की सुरक्षा पर खर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख की सीमाओं की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि चीन के कारण वहां के चरवाहे अपनी चरागाहों का बड़ा हिस्सा खो रहे हैं।

सोनम वांगचुक ने कहा कि देश के जवानों को बेहतर सुविधाओं, बच्चों को अच्छे स्कूलों और मरीजों को बेहतर अस्पतालों की जरूरत है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या उन्हें टैक्स देना बंद कर देना चाहिए या फिर सभी को एकजुट होकर सरकार बदलने के लिए प्रयास करना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बदलने से उनका मतलब अगला चुनाव होने पर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *