Live
पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति•NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव•हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान•परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज•बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू•परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग•मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा•शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान•
Wednesday, 14 October 2026
Menu

60 लाख की लागत से संवरे सूलर के ऐतिहासिक घराट, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया लोकार्पण

पंजाब सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को सूलर गांव में ऐतिहासिक घराटों (पानी से चलने वाली चक्कियों) के नवीनीकरण और नए पार्क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस परियोजना पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए हैं।

उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सूलर के ऐतिहासिक घराट लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि संभवतः पूरे पंजाब में यह अपनी तरह के बचे हुए इकलौते ऐतिहासिक घराट हैं, जिन्हें संरक्षित करना बेहद जरूरी था। सरकार ने इनकी ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से भी जोड़ा है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत घराटों और पुरानी चक्कियों की मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया है, बच्चों और ग्रामीणों के लिए आधुनिक पार्क विकसित किया गया है तथा नहरी विभाग के कर्मचारियों के लिए नए कमरे भी बनाए गए हैं।

चीमा ने कहा कि पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नहर (सूआ) की कंक्रीट लाइनिंग की गई है, जिससे भविष्य में टूट-फूट की समस्या नहीं होगी और सिंचाई व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और स्थानीय सरपंच को नहरी विभाग के सहयोग से सौंपी गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नहरी पानी की उपलब्धता बढ़ने से किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस समय पंजाब के खेतों तक आवंटित मात्रा से करीब 10 प्रतिशत अधिक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब की धरती और पानी को बचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों से किसानों की खुशी भरी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और नहरी पानी के अधिक उपयोग से आने वाले समय में खेती और पर्यावरण दोनों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *