Live
सत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवालपिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया: हरजोत सिंह बैंसजरूरतमंदों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, ₹1,583 करोड़ से ज्यादा की राशि जारीझारखंड में छात्रों के आंदोलन का असर, सरकार ने JSSC-CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द कींदक्षिणी फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, छात्र ने साथी पर चलाई गोली; हमलावर ने भी की आत्महत्यारसोई गैस की e-KYC को लेकर बड़ा अपडेट, अब घर बैठे होगी KYCआप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उज नदी पर डैम बनाने की मांग कीसत्येंद्र जैन को फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया, पिछला केस भी फर्जी था, ये भी फर्जी है- केजरीवाल“आप” की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवालपिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया: हरजोत सिंह बैंसजरूरतमंदों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, ₹1,583 करोड़ से ज्यादा की राशि जारीझारखंड में छात्रों के आंदोलन का असर, सरकार ने JSSC-CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द कींदक्षिणी फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, छात्र ने साथी पर चलाई गोली; हमलावर ने भी की आत्महत्यारसोई गैस की e-KYC को लेकर बड़ा अपडेट, अब घर बैठे होगी KYCआप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात, अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उज नदी पर डैम बनाने की मांग की
Wednesday, 19 August 2026
Menu

21 जून को पाकिस्तान रवाना होगा श्रद्धालुओं का जत्था, 296 श्रद्धालुओं को मिला वीजा

शेर-ए-पंजाब Maharaja Ranjit Singh की बरसी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (एसजीपीसी) को 296 श्रद्धालुओं के वीजा जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह जत्था 21 जून को एसजीपीसी मुख्यालय से अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। जत्थे के सदस्य 29 जून को लाहौर स्थित Gurdwara Dera Sahib में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के भी दर्शन करेंगे। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद जत्था 30 जून को भारत वापस लौटेगा।

एसजीपीसी ने इस यात्रा के लिए कुल 308 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया हेतु पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे। हालांकि, 12 श्रद्धालुओं को किसी कारणवश वीजा जारी नहीं किया गया, जबकि 296 श्रद्धालुओं को मंजूरी मिल गई है।

गौरतलब है कि हर वर्ष महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पाकिस्तान जाकर गुरुद्वारा डेरा साहिब में मत्था टेकते हैं और शेर-ए-पंजाब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह यात्रा सिख समुदाय के लिए विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *