Live
मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनामनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETOफिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकेंभाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आपअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना
Sunday, 13 September 2026
Menu

‘2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे…..’, PM मोदी को लेकर CM सैनी का बड़ा बयान।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम करार दिया और कहा कि भारत अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखता है।

PM मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर चर्चा की और इस उपलब्धि के लिए सेना को धन्यवाद प्रकट किया। सैनी ने कहा, “ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लेने की क्षमता अगर किसी में है, तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी में है।”

उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले देश में जब भी आतंकी हमले होते थे, तब की सरकारें केवल दर्शक बनकर रह जाती थीं। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है — भारत अब आतंकी हमलों का जवाब उनकी ही जमीन पर देने में सक्षम है। सीएम सैनी ने जोर देते हुए कहा, “यह पहली बार है जब हमारी सेना ने आतंक के स्रोत को निशाना बनाकर उसे खत्म किया है। PM मोदी के नेतृत्व में आज भारत इतना सशक्त हो चुका है कि अगर कोई आतंकवादी किसी साजिश को अंजाम देने की कोशिश करता है, तो हमारी सेना उसकी जड़ तक पहुंचकर उसे नेस्तनाबूद कर देती है।”

पहलगाम हमले के बाद हर भारतीय के मन में आक्रोश- नायब सैनी

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम की हालिया आतंकी घटना ने देश को झकझोर दिया था और हर भारतीय के मन में आक्रोश था. उन्होंने कहा कि देशवासी चाहते थे कि इस घृणित हमले का सख्त जवाब दिया जाए और पीएम मोदी ने इस भावना को सम्मान देते हुए ठोस कदम उठाया. सैनी ने कहा, “जब उरी में हमला हुआ था, तब हमारे जवानों ने पाकिस्तान की सरहद में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसके बाद जब पुलवामा जैसे हमले हुए, तब एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया.”

उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे लोग जब वहां घूमने गए थे तो आतंकियों ने उस कुकृत्यों अंजाम दिया, जिससे पूरा देश आहत था. पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया. उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद की जो थोड़ी-बहुत बची-खुची जमीन है, उसे मिट्टी में मिला दिया जाए और मिला दिया.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *