Live
8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•चंडीगढ़ में बनेगा सुखना चो के ऊपर नया हाई लेवल ब्रिज, ₹12.25 करोड़ होंगे खर्च•अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां•भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें, एक्यूआई को कंट्रोल करने में अपनी नाकामी का जवाब दें: बलतेज पन्नू•कुंवर विजय प्रताप का भाजपा में शामिल होना बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीड़ितों के साथ विश्वासघात: तलबीर सिंह गिल•अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही भाजपा सरकार- आप•आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को लेकर राहुल गांधी, चन्नी और कांग्रेस को चुनौती दी•
Thursday, 05 November 2026
Menu

हरियाणा: नशामुक्ति की ओर एक और कदम: CM सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 को दी हरी झंडी।

फरीदाबाद में शुक्रवार को CM नायब सैनी ने सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में पहुंचकर साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को हरी झंडी दिखाकर गुरुग्राम के लिए रवाना किया। उन्होंने खुद भी साइकिल चलाकर इस यात्रा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्रदेशभर में नशा उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0’ अभियान की शुरुआत 5 अप्रैल को हिसार से की गई थी।

सेक्टर-12 खेल परिसर से यात्रा की शुरुआत में CM नायाब सैनी ने साइकिल चलाई। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

यहां से होकर गुजरेगी यात्रा

यह साइकिल यात्रा सेक्टर-12 खेल परिसर से सेक्टर-15 मार्किट, बाटा चौक, अजरौंदा चौक, नीलम फ्लाईओवर से होते हुए बीके चौक, मुल्ला होटल चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी रेड लाइट से गांव भाकरी, पाली, मोहब्ताबाद, धौज और खोरी जमालपुर होते हुए गुरुग्राम की ओर चली जाएगी।

10 अप्रैल को पहुंची थी यात्रा

साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा 10 अप्रैल को फरीदाबाद के तिगांव में पहुंची थी। जहां पर हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर ने यात्रा का अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया था। तिंगाव में इस यात्रा ने रात्रि ठहराव किया। जिसके बाद आज सेक्टर-12 पहुंची जहां सुबह मुख्यमंत्री ने इसको हरी झंडी दिखाकर गुड़गांव की ओर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *