Live
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन•केएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने•पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवाल•चंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार•26 नवंबर भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, ‘आप’ का जन्म इसी दिन आम लोगों की आवाज़ बनने के लिए हुआ था: कुलतार सिंह संधवां•पंजाब सरकार के खाते फ्रीज करने के आरोपों पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान•PSEB ने 2027 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम•पटियाला में पुल टूटने के मामले की विशेषज्ञ करेंगे जांच, NHAI और जल संसाधन विभाग से मांगा रिकॉर्ड•
Sunday, 22 November 2026
Menu

सुखबीर बादल का हाल जानने पर हरसिमरत बादल ने PM मोदी और अमित शाह का किया धन्यवाद

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उनकी सेहत का हाल जानने पर हरसिमरत कौर बादल ने दोनों नेताओं का धन्यवाद किया है।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सुखबीर बादल की सेहत को लेकर जताई गई चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब के लोगों के लिए भी काफी मायने रखती हैं। उन्होंने घटना का तुरंत संज्ञान लेने और जांच को लेकर संबंधित एजेंसियों को निर्देश देने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया।

इसके साथ ही हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी सुखबीर बादल का हाल जानने और व्यक्तिगत रूप से चिंता जाहिर करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने को लेकर गृह मंत्री की ओर से दिया गया भरोसा महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल सुखबीर बादल की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार के सदस्य भी नांदेड़ में मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। वहीं, घटना की जांच महाराष्ट्र पुलिस की ओर से की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *