Live
बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, मुर्गियों के लिए विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन•दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोल•सोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठाया•शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी•पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात•जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत•बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, मुर्गियों के लिए विकसित की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन•दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमृतपाल सिंह, 21 नवंबर को मिली 3 घंटे की पैरोल•सोनम वांगचुक ने सरकार पर उठाए सवाल, जेल और नजरबंदी पर खर्च हुए करोड़ों रुपये का मुद्दा उठाया•शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी•पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात•जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत•
Wednesday, 18 November 2026
Menu

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और करण सिंह DTO सैकड़ों समर्थकों के साथ AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पातड़ां विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल (SAD) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और वरिष्ठ नेता करण सिंह डीटीओ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए नेताओं और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ताकत मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

सीएम मान ने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि राज्य की जनता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक असर जनता के बीच दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करना है। उन्होंने नए शामिल हुए नेताओं से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा पंजाब के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि पंजाब में विकास और पारदर्शी शासन की सोच को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा करने का काम करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पातड़ां क्षेत्र के इन प्रमुख नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से इलाके की सियासी समीकरणों पर असर पड़ सकता है और आने वाले समय में इसका लाभ पार्टी को चुनावी स्तर पर भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *