Live
अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार•क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान•दिवाली पर बच्चों को पटाखों से रखें दूर, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह; जानें सुरक्षा के जरूरी उपाय•केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान•कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी•सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव•8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा! 3% DA की किस्त जारी करने का CM मान ने किया ऐलान•
Friday, 06 November 2026
Menu

मॉनसून से पहले भाखड़ा डैम में बढ़ा जलस्तर, BBMB की बढ़ी चिंता

पंजाब में मॉनसून की दस्तक से पहले भाखड़ा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। वर्तमान में भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1578.07 फीट तक पहुंच चुका है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 21.47 फीट अधिक है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए BBMB ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत सभी हिस्सेदार राज्यों को अपने निर्धारित हिस्से से अधिक पानी के उपयोग की सलाह दी है। बोर्ड का उद्देश्य मॉनसून शुरू होने से पहले डैम में पर्याप्त स्टोरेज क्षमता सुनिश्चित करना है, ताकि भारी बारिश की स्थिति में जल प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सके।

BBMB चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई तकनीकी समिति की अहम बैठक में मॉनसून से पहले जलस्तर कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि यदि मॉनसून के दौरान भारी बारिश होती है और पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फ पिघलने का पानी बड़ी मात्रा में डैम में पहुंचता है, तो निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

बोर्ड ने कहा कि इस समय धान की बुवाई का सीजन चल रहा है, इसलिए पंजाब और हरियाणा को अपने हिस्से के पानी का पूरा उपयोग करना चाहिए। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और गोबिंद सागर झील में अतिरिक्त भंडारण क्षमता भी तैयार हो सकेगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष बाढ़ के कारण पंजाब को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए BBMB इस बार पहले से सतर्क नजर आ रहा है। बोर्ड का मानना है कि समय रहते पानी छोड़ना और डैम के जलस्तर को नियंत्रित रखना बाढ़ के खतरे को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में BBMB लगातार भाखड़ा डैम के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और हालात के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *