Live
कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोलीमहान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पितआम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयरकांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू‘‘आप’’ का नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 शनिवार को, देश भर के लोग रखेंगे अपने विचारआप सांसद मालविंदर कंग ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सौंपे तीन ज्ञापनपंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनीकुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोलीमहान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पितआम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानपिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयरकांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू‘‘आप’’ का नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 शनिवार को, देश भर के लोग रखेंगे अपने विचारआप सांसद मालविंदर कंग ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सौंपे तीन ज्ञापनपंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी
Sunday, 02 August 2026
Menu

मान की ललकार, Ludhiana तैयार: CM Bhagwant Mann की रैली में उमड़ा जनसैलाब, Sanjeev Arora को जिताने की अपील

लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हैबोवाल और गोपाल नगर इलाकों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में जबरदस्त जनसभाएं कीं। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ा, जिससे साफ संदेश गया कि जनता बदलाव और विकास चाहती है।

रैली में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाली, मदन लाल बग्गा और लुधियाना के मेयर सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम मान ने अपने भाषण में साफ कहा, “ना गुस्सा, ना अहंकार – इस बार संजीव अरोड़ा।”

विकास की बात, हर घर तक योजनाओं की पहुंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार पर है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संजीव अरोड़ा को वोट दें ताकि सरकार की योजनाएं सीधे हर घर तक पहुंच सकें। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में अरोड़ा के कार्यकाल की भी तारीफ की और कहा कि हलवारा एयरपोर्ट, सिविल और ईएसआई अस्पताल की हालत सुधारना, एलिवेटेड रोड और 700 नई पार्किंग का निर्माण जैसे काम उनके समर्पण को दिखाते हैं।

महिलाओं की भागीदारी की सराहना

महिलाओं की भारी उपस्थिति देखकर मान ने कहा, “अगर घर महिलाओं के बिना नहीं चल सकता, तो देश कैसे चलेगा?” उन्होंने महिलाओं से राजनीति में आगे आने की अपील की और कहा कि अब वक्त है कि वे सामाजिक और राजनीतिक फैसलों में निर्णायक भूमिका निभाएं।

युवाओं को सरकारी नौकरियों का भरोसा

सीएम मान ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक बिना रिश्वत और सिफारिश के 54,000 से अधिक मेरिट-बेस्ड सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने JEE Advanced में सफल 44 गरीब छात्रों की कहानी भी साझा की और कहा, “ये बच्चे अपने परिवारों की किस्मत बदलेंगे, ये है असली बदलाव।”

 

 

विपक्ष पर तीखा हमला

भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ये दल सत्ता के लिए लड़ते हैं, जनता के लिए नहीं। उन्होंने भारत भूषण आशु पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र किया और कहा कि बरी होने के झूठे दावों के बावजूद उनके खिलाफ कई केस अभी भी अदालत में चल रहे हैं।

सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुए मान ने कहा कि वह सिर्फ सत्ता के लिए सोचते हैं, कभी किसानों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, तो कभी निजी मुनाफे के लिए लोगों को गुमराह करते हैं।

ड्रग्स और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। “जो लोग ड्रग्स से पैसे कमाकर आलीशान घरों में बैठे हैं, अब उनके घरों पर बुलडोजर चलेगा,” उन्होंने चेतावनी दी।

पानी और संसाधनों की सुरक्षा पर प्रतिबद्धता

सीएम ने कहा कि पंजाब का पानी पंजाब के हक का है। “हम किसी को भी हमारी एक बूंद पानी नहीं लेने देंगे। हम भाई कन्हैया जी के वारिस हैं, लेकिन पंजाब की जमीन और पानी की लूट अब बर्दाश्त नहीं होगी।”

औद्योगिक विकास की नई तस्वीर

टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के आने से लेकर MSME के लिए नई नीतियों तक, सीएम मान ने कहा कि पंजाब को अब इंडस्ट्री हब बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इससे रोजगार भी बढ़ेगा और राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

संजीव अरोड़ा ने गिनाई उपलब्धियां, वादा किया चार गुना मेहनत का

आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कहा कि अगर जनता उन्हें विधायक बनाती है, तो वे राज्यसभा सांसद के रूप में की गई मेहनत से चार गुना ज्यादा मेहनत करके लुधियाना वेस्ट को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए मुख्य कार्यों की जानकारी दी—जैसे हलवारा एयरपोर्ट की मॉनिटरिंग, 4 नए पुल, एलिवेटेड रोड, पार्किंग स्पॉट्स, ईएसआई व सिविल अस्पताल का जीर्णोद्धार, सुपर सेक्शन सफाई मशीनों की तैनाती, पुराने संपत्ति विवादों का हल, और एजुकेशन सेक्टर में ₹18.5 करोड़ की ग्रांट।

अंतिम अपील: 19 जून को करें सही चुनाव

सीएम मान ने कहा, “ये सिर्फ एक उपचुनाव नहीं है, ये आपके बच्चों के भविष्य का चुनाव है। अगर आप संजीव अरोड़ा को चुनेंगे, तो लुधियाना जीतेगा, पंजाब जीतेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *